भीलवाड़ा एसपी सागर राणा ने 10 जुलाई को सीआई के तबादलों की लिस्ट जारी की थी। इसके बावजूद रविवार को एक बार फिर बड़ा बदलाव करते हुए 7 सीआई और 2 एसआई के थाने बदले हैं, जबकि 9 एसआई को नए थानों में पोस्टिंग दी गई है। नई लिस्ट में हुए बदलाव रविवार को जारी हुई लिसट में दयाराम को करेड़ा से जहाजपुर, ओम प्रकाश को पंडेर से बनेड़ा, सियाराम को थाना अधिकारी शंभू दयाल को पंडित, मूलचंद को बनेड़ा से करेड़ा, मेघनाथ त्रिपाठी को साइबर थाने से महिला थाना,अयूब खान को साइबर थाना,बालकिशन को बड़लियास, कमलेश मीणा को पारोली। इन्हें मिले नए थाने 9 एसआई को नए थानों में पोस्टिंग दी गई है। जिसमें सोहन काठात पुर,शंकर सिंह को शाहपुरा, अमरचंद को गांधीनगर, भंवरलाल को मांडल,राजेश तिवारी गुलाबपुरा, नूर मोहम्मद कोटडी, धर्मलाल गंगापुर, गोविंद पारीक, कोतवाली और गुड्डी को कोतवाली थाने में लगाया गया है। महज दो दिन बाद ही लिस्ट हुए बदलने से चर्चाओं के बाजार गर्म है।