भीलवाड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चित्तौड़ रोड स्थित स्टरलाइट एग्रो लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने 1500 किलोग्राम साबुत धनिया और लाल मिर्च पाउडर सीज किया। दोनों खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए अजमेर की प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा है। 1500 किलो धनिया और मिर्च पाउडर सीज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चित्तौड़ रोड स्थित स्टरलाइट एग्रो लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। इस दौरान 1500 किलोग्राम साबुत धनिया और लाल मिर्च पाउडर को सीज किया गया। दोनों खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे निरीक्षण के दौरान लाल मिर्च पाउडर का नॉन एक्ट के तहत और साबुत धनिया का एक्ट के तहत सैंपल लिया गया। सभी सैंपल जांच के लिए अजमेर की प्रयोगशाला भेजे गए हैं। दीपावली को देखते हुए जारी रहेगी जांच सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सघन निरीक्षण और जांच अभियान चलाया जा रहा है। दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर, शाहरुख हुसैन और संजय वर्मा मौजूद रहे।