भीलवाड़ा में उदयपुर-जयपुर नेशनल हाईवे 48 पर पांसल के पास हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत में टक्कर मारने वाले ट्रक के खलासी की मौत हो गई जबकि ड्राइवर को मामूली चोटें आई है। हादसे का कारण ट्रक के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ड्राइवर गति नियंत्रित नहीं कर पाया और ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। 22 साल के खलासी की मौत पुर थाना प्रभारी कन्हैयालाल ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे पांसल हाईवे पर बालाजी मंदिर के सामने का है। ब्रेक फेल होने से पीछे चल रहे ट्रक ने आगे वाले ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के केबिन में बैठा बिलिया निवासी 22 साल का किशन पुरबिया गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आने के बाद हुआ पोस्टमार्टम पुलिस ने मृतक किशन के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। उनके आने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच कर रही है।