देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भीलवाड़ा शहर में सर्व महिला समाज सूचना केंद्र पर एकत्रित हुआ। विभिन्न महिला संगठनों के सहयोग से भव्य मानव श्रृंखला और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पीएम मोदी के निर्णय को बताया ऐतिहासिक कदम अभियान की मीडिया संयोजक अभिश्रुता सोलंकी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इस अधिनियम के जरिए देश की आधी आबादी को उनका वास्तविक अधिकार और सम्मान दिलाने का कार्य किया गया है। उन्होंने इसे केवल कानूनी बदलाव नहीं, बल्कि महिलाओं के राजनीतिक नेतृत्व को नई दिशा देने वाला क्रांतिकारी कदम बताया। मानव श्रृंखला बनाकर और हस्ताक्षर कर जताया समर्थन कार्यक्रम की सहसंयोजक ज्योति आशीर्वाद ने कहा कि यह पहल महिलाओं को नीति लाभार्थी से नीति निर्माता बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि महिलाओं में इसको लेकर उत्साह और खुशी का माहौल है, जो सूचना केंद्र चौराहे पर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर और बड़े बोर्ड पर हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। तख्तियों के स्लोगन से गूंजा सशक्तिकरण का संदेश कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं हाथों में महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति के संदेश वाली तख्तियां लेकर खड़ी रहीं। इन पर लिखे प्रेरक स्लोगनों ने समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और अधिकारों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विशाल बोर्ड पर महिलाओं ने हस्ताक्षर कर अधिनियम के प्रति अपना समर्थन और कृतज्ञता जताई। ये रहीं मौजूद कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखा परिहार, ललिता कंवर, कांता शर्मा, सुमित्रा पोरवाल, रेखा शर्मा, इंदु बंसल, नेहा नागर, रेखा अजमेरा, निशा जैन, मंजू पंचोली, सीमा चौधरी, मधु शर्मा, रेखा पुरी, आशा रामावत सहित मेवाड़ क्षत्रिय सेना, विशाल युवा हिंदू वाहिनी, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों की पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिला नागरिक उपस्थित रहीं।