बीकानेर मंडल में ट्रैक डबलिंग और आरयूबी (रोड अंडरब्रिज) कंस्ट्रक्शन के चलते 15 से 30 अप्रैल के बीच 10 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दुधवाखारा, हड़याल, डोकवा और सादुलपुर स्टेशनों के बीच डबल लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही चूरू यार्ड में रेलवे क्रॉसिंग संख्या 167 पर आरयूबी निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस अवधि में हनुमानगढ़-जयपुर स्पेशल समेत 3 ट्रेनों को कैंसिल किया गया हैं। इसके अलावा 5 ट्रेनें आंशिक रद्द रहेंगी। लालगढ़ प्रयागराज और हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल के रूट को डायवर्ट किया गया है। वहीं चूरू-रतनगढ़ और बीकानेर-चूरू 15 अप्रैल को री-शेड्यूल रहेंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है। इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल ये ट्रेनें आंशिक रद्द इन ट्रेनों का बदला रूट ये ट्रेनें की गई री-शेड्यूल