बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को मुख्य समारोह में शहर का नाम रोशन करने वाली 18 प्रतिभाओं को पुरस्कार दिया गया। जिला प्रशासन और राव बीकाजी संस्थान की ओर से आयोजित समारोह में शहर के विकास पर चर्चा की गई। 18 को मिला अलग-अलग अवार्ड राव बीकाजी संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर बीकानेर का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले 18 विशिष्ट व्यक्तित्वों एवं एक संस्था को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. सोनू शिवा को श्री करणी माता अवॉर्ड, वरिष्ठ पत्रकार रमेश महर्षि को राव बीदा अवार्ड, बृजमोहन आचार्य को राव बेलोजी पड़िहार अवार्ड, चित्रकार योगेंद्र कुमार पुरोहित को महाराजा अनूप सिंह अवार्ड, साहित्यकार एवं उदघोषक प्रमोद कुमार शर्मा को जनकवि बुलाकी दास बावरा गीतकार अवार्ड, साहित्यकार रवि शुक्ल को पंडित विद्याधर शास्त्री अवॉर्ड, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली को महाराजा रायसिंह अवार्ड, रम्मत कलाकार कृष्ण कुमार बिस्सा को पीर गोविंददास अवॉर्ड, शिक्षाविद डॉ. मेघना शर्मा को राजमाता सुशीला कुमारी स्मृति अवार्ड, कवयित्री रजनी छाबड़ा, रफीक राजा और डॉ. बीबीएस कपूर को बीकाणा अवार्ड, निशानेबाज श्रद्धा सिंह परमार को महाराजा करणी सिंह अवार्ड, फोटो जर्नलिस्ट नौशाद अली को राव बीका अवार्ड, उद्योगपति विनोद बाफना को महाराजा गंगासिंह अवार्ड, रंगकर्मी रमेश शर्मा को अज़ीज़ आजाद स्मृति अवार्ड युवा साहित्यकार पुनीत रंगा को ठाकुर सूरजमाल सिंह चलकोई राजस्थानी प्रोत्साहन अवार्ड तथा ‘अपना घर आश्रम’ को देश दीवान राव दुलेसिंह बीदावत अवार्ड दिया गया। विधायक सहित आला अधिकारी रहे मौजूद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, महानिदेशक पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, मोटिवेशनल स्पीकर राजवीर सिंह चलकोई एवं के.पी. सिंह सिसोदिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गिरिजा शंकर शर्मा ने की, जबकि राव बीकाजी संस्था के विद्या सागर आचार्य की विशेष उपस्थिति रही। वैदिक मंत्रोचार से पूजन समारोह की शुरुआत राव बीकाजी प्रतिमा परिसर, जूनागढ़ स्थित प्रतिमा पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्वागत उद्बोधन कमल रंगा ने दिया, जबकि संस्था की पांच दिवसीय गतिविधियों की जानकारी नरेंद्र सिंह स्याणी द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजेंद्र जोशी, रामलाल सोलंकी, इरशाद अज़ीज़, आत्माराम भाटी, डॉ. पवन दाधीच, अभिषेक आचार्य, डॉ. मोहम्मद फारूक चौहान, अजीज भुट्टा एवं रामसहाय हर्ष सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित द्वारा किया गया।