NEET UG का रिजल्ट जारी हो गया है। बीकानेर के दिवाकर पुरोहित ने ऑल इंडिया में 868वीं रैंक हासिल की है। पहली ही बार में गृह जिले का मेडिकल कॉलेज मिल सकता है। दिवाकर के बड़े भाई डॉ. सौरभ पुरोहित शिशु रोग विशेषज्ञ हैं, जबकि भाभी डॉ. प्रिया पुरोहित आंखों की डॉक्टर है। घर में तीसरे बच्चे के डॉक्टर बनने की राह बनने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। मेहनत और लगन से हासिल की रैंक वहीं, बीकानेर की क्षिरिन गोदारा ने भी शानदार सफलता हासिल की है। क्षिरिन ने ऑल इंडिया 1950वीं रैंक हासिल की है। इस रैंक के आधार पर उसे बीकानेर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट मिलने की संभावना है। मूल रूप से रासीसर गांव की रहने वाली क्षिरिन ने बीकानेर शहर में रहकर पढ़ाई की। शुरू से ही मेधावी रही क्षिरिन ने अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। क्षिरिन के पिता श्रीकृष्ण गोदारा ने बताया- उनकी बेटी नियमित रूप से पूरे दिन पढ़ाई करती थी। कठिन परिश्रम, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के कारण ही उसे यह सफलता मिली है। 12वीं में 97.50% हासिल किए क्षिरिन की शैक्षणिक उपलब्धियां भी लगातार उत्कृष्ट रही हैं। उसने 12वीं कक्षा में 97.50 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। अब NEET में शानदार रैंक मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और परिजन ने बधाइयां दे रहे हैं। परिवार को उम्मीद है कि इस रैंक के आधार पर क्षिरिन को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में प्रवेश मिल जाएगा और वह डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा करेगी। केमेस्ट्री लेक्चरर संजय आचार्य के बेटे पार्थ का चयन बीकानेर में केमेस्ट्री लेक्चरर के रूप में विख्यात संजय आचार्य के बेटे पार्थ आचार्य का भी चयन नीट में हो गया है। पार्थ अपनी मेरिट के आधार पर सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयनित होगा। इससे पहले पार्थ की बहनें महिमा और श्रृष्टि आचार्य भी डॉक्टर है। श्रृष्टि इन दिनों एमबीबीएस फाइनल में है, जबकि एक अन्य बहन प्रियल आचार्य लॉ में ग्रेजुएशन कर रही है। पार्थ की मां कुसुम आचार्य निजी स्कूल संचालित करते हैं। नोखा की माधुरी पारीक पुत्री महावीर पारीक का चयन नीट परीक्षा 2026 में हुआ। उसकी 14 हजार 7 मेरिट है। इसी आधार पर माधुरी को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिल जाएगा।
माधुरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया जिनका सपना था कि उनकी बेटी डॉक्टर बने और समाज सेवा के क्षेत्र में जाए। नौरंगदेसर की तीन बेटियों का चयन, दो सगी बहनें बीकानेर के नौरंगदेसर की तीन बेटियों का चयन हुआ है। इसमें वंदना कूकणा, रेणुका कूकणा और अंकिता कूकणा का चयन हुआ है। रेणुका की मेरिट 3235 और अंकिता की 10094 मेरिट है। रेणुका और अंकिता दोनों सगी बहने हैं और पिता जेठाराम कूकणा की बेटियां है। जेठाराम स्वयं खेतीबाड़ी करते हैं। वंदना की मेरिट 8912 है। उसके पिता दशरथ कूकणा कांट्रेक्टर हैं। दशरथ बताते हैं कि उनकी बड़ी बेटी तमन्ना चौधरी भी डॉक्टर बन रही है। वो नागपुर के पास चंद्रपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में है। बीकानेर संभाग के चूरू में रहने वाले गजानंद चोटिया का भी चयन हो गया है। उसकी मेरिट 594 है और उसकी ऑल इंडिया मेरिट 12 हजार 138 मेरिट है। बीकानेर की विष्णु पूनिया का चयन भी नीट में हो गया है। विष्णु ऑल इंडिया रेंक 2463 है। विष्णु ने 638 अंक हासिल किए हैं। बीकानेर की प्रीति बिश्नोई का भी नीट में चयन हो गया है। प्रीति की ऑल इंडिया रेंक 13 हजार 141 है। उसे बीकानेर के ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलने की उम्मीद है। प्रीति के पिता हनुमानाराम बिश्नोई उसकी सफलता से प्रफुल्लित हैं। बीकानेर के सीनियर डॉक्टर जगदीश कूकणा के परिवार से दो युवाओं का चयन हो गया है। नीट में मुरलीधर और महावीर कूकणा का चयन हुआ है। दोनों बच्चों की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। दो भाई, दोनों का मेडिकल में चयन बीकानेर विजय कुमार शर्मा के बेटे केशव शर्मा का चयन नीट में हुआ है। केशव की ऑल इंडिया रैंक 1468 है। इससे पहले केशव के बड़े भाई कान्हा शर्मा का भी सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में ही चयन हो चुका है। दोनों भाई एक ही मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करेंगे। मोहम्मद वासिल का भी चयन बीकानेर के मोहम्मद उमर के बेटे मोहम्मद वासिल का चयन भी नीट में हुआ है। वासिल ने 607 अंक हासिल किए हैं। उसकी ऑल इंडिया मेरिट 8067 है। ऐसे में बीकानेर का सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज भी मिल सकता है। श्रीडूंगरगढ़ के लोडेरा गांव के वासुदेव गोदारा का चयन नीट में हो गया है। वासुदेव की ऑल इंडिया रैंक 2175 है। वासुदेव ने बारहवीं में भी 96 परसेंट मार्क्स लिए थे। बिना ट्यूशन और कोचिंग के सफलता हिम्मटसर गांव में रहने वाले राजदीप गोयल पुत्र बाबूलाल गोयल का भी NEET UG के माध्यम से MBBS में चयन हुआ है। यह उपलब्धि उनकी बिना कोचिंग, फ्री की यूट्यूब पर पढ़ाई करके सफल हुए। ऑल इंडिया रैंक 9689 है। इस नंबर पर डिटेल भेजें अगर बीकानेर के किसी भी स्टूडेंट का नीट में चयन हुआ है तो हमें 9829286895 नंबर पर डिटेल भेजें, जिसमें स्टूडेंट का नाम, मेरिट नंबर और फोटो दें।