बीकानेर में अवैध गतिविधियों और नशे के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ की शुरुआत की जाएगी। इसे लेकर 8 अप्रैल् को आदेश जारी कर दिए गए है। उधर, एसपी मृदुल कच्छावा ने गुरुवार शाम एक वीडियो जारी करके ऑपरेशन नीलकंठ में आदमी से सहयोग की अपील की है कि वो सहयोग करें। इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा स्वयं करेंगे। इस अभियान की खास बात ये है कि पुलिस और प्रशासन के अलावा जिले के अन्य विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ को दो तरीकों से ऑपरेट किया जाएगा निगरानी एवं नियंत्रण तुरंत कार्रवाई अधिकारियों को सख्त निर्देश जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने और नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कार्रवाई पूरी पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ की जाए। कानून व्यवस्था मजबूत करने की पहल प्रशासन का मानना है कि ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ से जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया है। ठिकानों की पहचान इस अभियान के तहत पुलिस उन ठिकानों की पहचान कर रही है, जहां से नशे के सामान की बिक्री होती है और जिन लोगों के माध्यम से इसका वितरण होता है। बीकानेर में पिछले दिनों भुट्‌टा चौराहा सहित कई क्षेत्रों में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई लेकिन अब तक ठोस अंकुश नहीं लग पाया है।