बीकानेर पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। एसपी मृदुल कच्छावा ने अलग-अलग आदेश जारी कर 500 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। शनिवार दोपहर में हुए फेरबदल के बाद विक्रम तिवाड़ी को शहर के सबसे महत्वपूर्ण कोटगेट थाने की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि कुछ सीआई के बीकानेर रेंज से बाहर जाने के कारण थाना प्रभारियों के पद खाली हुए थे, जिनमें से अधिकांश जगहों पर फेरबदल हुआ है। इसके अलावा एसपी ने एएसआई, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल शामिल हैं। तबादलों के बाद शहर और जिले के अधिकांश थानों का स्टाफ बदल गया है और आने वाले दिनों में थानों में नए पुलिसकर्मी नजर आएंगे। कई तबादले पुलिसकर्मियों के खुद के आवेदन पर हुए हैं, जबकि कई प्रशासनिक जरूरत के आधार पर किए गए हैं। 65 एएसआई समेत सैकड़ों पुलिसकर्मियों के तबादले एसपी मृदुल कच्छावा की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 65 एएसआई, 97 हेड कॉन्स्टेबल, 44 हेड कॉन्स्टेबल और 296 कॉन्स्टेबलों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में तबादले पुलिसकर्मियों के स्वयं के आवेदन पर किए गए हैं, जबकि कई स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर किए गए हैं। शहर और जिले के अधिकांश थानों का स्टाफ बदला इस बड़े फेरबदल के बाद कोटगेट, नयाशहर, गंगाशहर, बीछवाल, सदर, कोतवाली और एमपी नगर सहित शहर के लगभग सभी पुलिस थानों में एएसआई से लेकर कॉन्स्टेबल स्तर तक का स्टाफ बदल गया है। पुलिस चौकियों पर भी नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। तबादलों के दौरान कुछ होनहार पुलिसकर्मियों को गांवों से शहर में लगाया गया है। वहीं शिकायतों के आधार पर कुछ पुलिसकर्मियों का तबादला शहर से दूर ग्रामीण थानों में किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के लिए किया गया फेरबदल पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस बदलाव का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और विभिन्न थानों में कार्य का संतुलित वितरण सुनिश्चित करना है। नए आदेशों के बाद स्थानांतरित पुलिसकर्मी अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।