बीकानेर शहर के रानी बाजार में कोलगेट थाना पुलिस ने बुधवार रात सिल्वर स्क्वायर मॉल में संचालित डिलाइट स्पा पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से 4 युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें दो यूपी, एक गुजरात और एक बीकानेर निवासी है। पुलिस का कहना है कि स्पा में अनैतिक गतिविधियां चल रही थी। कोटगेट पुलिस थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी। टीम बनाकर छापेमारी की तो सूचना सही पाई गई। हमने सबूत जुटाए हैं और जांच कर रहे हैं। पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार देह व्यापार की धाराओं में मामला दर्ज थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया-आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह भी जांच कर रहे हैं कि अन्य लोग या कोई संगठित गिरोह तो इसमें शामिल नहीं है। पुलिस अवैध-अनैतिक गतिविधियां बर्दाश्त नहीं करेगी। आमजन से अपील है कि इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पिछले दिनों तोड़ दिए थे चैम्बर पिछले दिनों कोटगेट पुलिस ने एक कैफे में बने चैम्बर तोड़ दिए थे। बार-बार चेतावनी के बाद भी कैफे में अनैतिक गतिविधियां चल रही थी। हालांकि इस मामले में कोई एफआईआर नहीं हुई थी।