बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन आज राजस्थान के पहले दौरे पर हैं। नितिन नवीन ने टोंक में बीजेपी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही बूंदी, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चूरू, डूंगरपुर और पाली जिला कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन और जालोर ऑफिस का वर्चुअल शिलान्यास किया। नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से कहा- जब मैं पहली बार विधायक बना, तब 2006 में पहली बार राजस्थान आया था। उन्होंने कहा- कार्यालय वो स्थान होता है, जिसके निर्माण से हमारे अंदर संकल्प की भावना आती है। मैं मानता हूं कार्यालय ईंट और बालू से बना केंद्र नहीं, हमारे संकल्प और विचार का केंद्र होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा-हमें राजनीति में शॉर्ट कट से बचना है। राजनीति 100 मीटर रेस नहीं है, जहां स्पीड का टेस्ट होता है। ये लॉन्ग रन है, जहां पर स्टेमिना का टेस्ट होता है। नितिन नवीन बोले- राजस्थान में हमारी सरकार ये सोचती रहती है कि अंतिम पंक्ति तक कैसे योजना पहुंचे। हमें इतिहास याद रखना चाहिए। एक समय था, जब भाजपा दो सांसदों वाली पार्टी थी और लोग हमारा मजाक उड़ाते थे। आज विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है। ये दिन इतनी आसानी से नहीं आया है। इसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया और मेहनत की। एयरपोर्ट पर सीएम ने किया स्वागत इससे पहले, नितिन नवीन सुबह करीब 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। लेकिन हेलिकॉप्टर का इंतजाम नहीं होने से करीब ढाई घंटे की देरी से टोंक पहुंचे। जयपुर से टोंक जाने के लिए दो हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन एक हेलिकॉप्टर खराब होने के कारण नहीं पहुंच सका। इसके बाद एक ही हेलिकॉप्टर से जयपुर-टोंक के लिए दो चक्कर लगाने पड़े। जयपुर एयरपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने नितिन नवीन का स्वागत किया। अब देखिए PHOTOS… … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…