प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जयपुर में भाजपा ने प्रदर्शन किया। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय से चौमूं हाउस सर्किल पर भाजपा के कार्यकर्ता रैली के रूप में गए और नारेबाजी की। प्रदर्शन में प्रदेश पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे। इससे पहले महिला मोर्चा और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सोमवार शाम 4 बजे बीजेपी कार्यालय से कांग्रेस कार्यालय के लिए रवाना हुए। लेकिन पुलिस ने बेरिकेडिंग करके कार्यकर्ताओं को चौमूं हाउस सर्किल पर रोक लिया। पहले बीजेपी ने कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। दरअसल, खड़गे ने पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में कहा था कि मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…