बाड़मेर | मरहूम सताब खान व मरहूमा जमीला बानू की बरसी पर रविवार को राजकीय चिकित्सालय के ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर होगा। आयोजन ह्यूमनिटी रक्त एवं सेवा सोसायटी और चांदानी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। शिविर के बैनर का विमोचन जुम्मा की नमाज के बाद मस्जिद ए अब्बास, दारुल उलूम जियाउल मुस्तफा में हुआ। कार्यक्रम में मस्जिद के इमाम मौलाना सब्बीर समा, मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के पूर्व सदर मोहम्मद मंजूर कुरैशी और सोसायटी के संयोजक आवेश रजा हालेपोतरा मौजूद रहे। चांदानी परिवार के अनुसार, शिविर के साथ अंध-मूक बधिर विद्यालय व मदरसे के बच्चों को फल व भोजन भी कराया जाएगा। मौलाना सब्बीर समा और गुलाम मोहम्मद कुरैशी ने लोगों से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।