बाड़मेर | मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद हेड कांस्टेबल सीमा सुरक्षा बल डालूराम चौधरी की पुण्यतिथि पर 7 जुलाई को ग्राम होडू में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगेगा। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। आयोजन का उद्देश्य शहीद की पुण्य स्मृति को नमन करना है। मानव सेवा को बढ़ावा देना है। रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।