अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद, आदर्श नगर, सवाई माधोपुर द्वारा तेरापंथ भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन ‘रक्तदान कर्तव्य’ अभियान के रूप में किया गया। सुरेश चन्द जैन, मीडिया कोऑर्डिनेटर, ने बताया कि शिविर में 51 युवक-युवतियों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का औपचारिक उद्घाटन प्रातः सुश्रावक सौभाग्यमल जैन, रमेश चन्द जैन, ओमप्रकाश जैन, नीलपद्म जैन व अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चन्द जैन ने सामूहिक रूप से किया। परिषद के अध्यक्ष भीकम जैन, मंत्री धर्म चन्द जैन व पूर्व अध्यक्ष अजय जैन की टीम विगत दो सप्ताह से रक्तदान अभियान को सफल बनाने हेतु कृतसंकल्पित थी। रक्तदान शिविर में जैन समाज के समाजसेवी नव-निर्वाचित पार्षद विनोद जैन व अशोक जैन, पार्षद किशोर सिंह व अवधेश शर्मा, समाजसेवी पृथ्वीराज मीणा व हनुमान प्रसाद शर्मा, सभा अध्यक्ष अनिल जैन, घनश्याम जैन आदि की उपस्थिति से शिविर को गतिशीलता मिली। सभी ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।