बाड़मेर | अपनों की स्मृति में सेवा कार्य की कड़ी में रविवार को बाबूलाल भंसाली की पुण्यतिथि पर प्रभु के चरणों में धार्मिक पुस्तक का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन, दिनेश भंसाली मौजूद रहे। इस मौके पर पौधरोपण हुआ। नन्दी गौशाला में गौमाता को हरा चारा, गुड़ खिलाया गया। दिनेश भंसाली ने बताया कि कुशल वाटिका में तीर्थंकर मुनिसुव्रत स्वामी के श्रीचरणों में पुस्तक का विमोचन किया गया। मुकेश बोहरा अमन ने कहा कि अपनों की स्मृति में नेक, पुण्य के काम करने चाहिए। जीवों के कल्याण की भावना रखनी चाहिए। दया का भाव रखना चाहिए। इस दौरान भरत भंसाली, अंकित जैन, चन्दन सिंह मौजूद रहे।