बूंदी जिले में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर डिस्कॉम की ओर से बूंदी शहर और नैनवां क्षेत्र में रखरखाव एवं मरम्मत कार्यों के कारण कई इलाकों में 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बूंदी शहर में 132 केवी जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी फीडर नंबर 1 और 2 पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते जमाली कॉलोनी, सिलोर रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप के आसपास, राणावत भवन, मेडिकल कॉलोनी, खटीक भवन, विष्णु विहार, बीएसएनएल कॉलोनी, लंकागेट, धानमंडी रोड, विकासनगर, मालियों की गली, दाल मिल की गली, गुरुनानक कॉलोनी और चित्तौड़ रोड क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, यानी 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। वहीं नैनवां क्षेत्र के जरखोदा 132 केवी जीएसएस और बामनगांव के पास बिजली लाइनों की मरम्मत की जाएगी। इस कारण समीधी, बालापुरा और माणी फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 7 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। यह जानकारी जेईएन लखपत मीणा ने दी।