बूंदी पुलिस ने डाबी थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता को भी दस्तयाब किया है। यह कार्रवाई पोक्सो एक्ट के तहत की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने महिला अत्याचार और पोक्सो एक्ट के मामलों में त्वरित अनुसंधान तथा फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत के मार्गदर्शन और वृताधिकारी तालेड़ा राजेश कुमार टेलर के सुपरविजन में थानाधिकारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर उसका मेडिकल मुआयना करवाया। अनुसंधान के दौरान, यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2), 65(1), 87 और पोक्सो एक्ट की धारा 5L, 6 के तहत प्रमाणित पाया गया। इसके बाद, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी हेमराज शर्मा (पुलिस निरीक्षक), जितेंद्र सिंह (सहायक उपनिरीक्षक), दामोदर प्रसाद (सहायक उपनिरीक्षक), ओंकार (कांस्टेबल 518) और नीतू (महिला कांस्टेबल 767) सहित डाबी थाना पुलिस टीम शामिल रही।