बूंदी में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने और पुलिस-आमजन समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। एसपी अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर यह आयोजन हुआ। यह मैच रविवार को चंद्र प्रकाश स्टेडियम में हुई। इसमें कोतवाली थाना, सदर थाना, यूथ सीएलजी और पुलिस मित्रों की संयुक्त टीमों ने भाग लिया। सदर टीम ने जीता मैच यह क्रिकेट मैच उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, यूथ सीएलजी सदस्यों और पुलिस मित्रों ने इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आपसी सहयोग और टीम भावना का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबले में सदर टीम विजेता रही। एसपी शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजन केवल खेल गतिविधियां नहीं हैं, बल्कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि "खेलों में दम, सुरक्षा में हम" स्लोगन के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर सामुदायिक पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।