बूंदी में आज विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) द्वारा नैनवां रोड और रामगंजबालाजी स्थित जीएसएस पर मेंटेनेंस व ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 33/11 केवी नैनवा रोड जीएसएस पर बुधवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मेंटेनेंस का कार्य हो रहा है। इस दौरान नैनवा रोड जीएसएस से जुड़े कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इनमें रजत गृह, नवजीवन संघ, इंदिरा कॉलोनी, जवाहर नगर, सुभाष नगर, रामा कृष्णा नगर, जनता कॉलोनी, प्रेम नगर, पुराना माटूंदा रोड, गांधीग्राम रोड, महावीर कॉलोनी, शास्त्री नगर, बुनकर कॉलोनी, पाइप फैक्ट्री, जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड, माटूंदा रोड, बिबनवा रोड, पुलिस लाइन रोड, देवपुरा, सदर थाना कोतवाली, सर्किट हाउस, नैनवा रोड पंप हाउस, जलदाय विभाग कार्यालय, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, बहादुर सिंह सर्कल, हॉस्पिटल, कलक्ट्रेट, कोर्ट परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गुलाबी विहार, केसरी सिंह नगर, न्यू कॉलोनी, सूर्यमल कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, मारुति नगर, मालनमासी बालाजी रोड, जवाहर कॉलोनी, सीएमएचओ ऑफिस, राजकीय आईटीआई, श्योपुरा की बावड़ी और बीबनवा हाउस क्षेत्र शामिल हैं। 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद इसी तरह रामगंजबालाजी स्थित 33/11 केवी जीएसएस पर भी आज ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान 11 केवी फीडर मडावरा, गरनारा, बिजनावर, भैरूपुरा बराड़, होलाशपुरा, भीमखेडा और रूपनगर से जुड़े सभी गांवों और क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।