टोंक| बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक बैरवा धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सचिव हरिओम गोगरिया, रामप्रसाद बैरवा, जिलाध्यक्ष पप्पू लाल गलवानिया की मौजूदगी रही। जिला, विधानसभा व सेक्टर कमेटियों के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। प्रदेश सचिव हरिओम गोगरिया ने पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जिले में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी पंचायत राज चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से बूथ व सेक्टर स्तर तक संगठन विस्तार करने को कहा। बैठक में नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। जीतराम बैरवा को निवाई विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। रामप्रसाद बैरवा को विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। शिवराज बैरवा को टोंक विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के 23 अगस्त 2026 को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। जिला व विधानसभा पदाधिकारियों को अलग-अलग सेक्टरों में जाकर संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।