बूंदी के देईखेड़ा क्षेत्र की घाट का बराणा पंचायत के ग्राम कोटड़ी से आराध्य देव छप्पन जी महाराज तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण को स्वीकृति मिली है। इस पर ग्रामीणों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। भाजपा मंडल महामंत्री रामराज मीणा ने बताया कि इस सड़क के बनने से श्रद्धालुओं और किसानों दोनों को लाभ होगा। उन्हें खेत-खलिहानों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीण लंबे समय से कच्चे रास्ते से आवाजाही करने को मजबूर थे, खासकर बरसात के दिनों में उन्हें काफी परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की मांग भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीणा के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की गई थी। इस मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण की घोषणा की गई, जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष है। इस अवसर पर मांगीलाल सुमन, ओमप्रकाश, भाजपा नेता बलराम मालव, पूर्व सरपंच प्रभुलाल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने सड़क निर्माण की स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।