बूंदी में पंचायतीराज चुनाव के तहत आरक्षण की लॉटरी बुधवार को निकाली गई। कलेक्ट्रेट सभागार में सबसे पहले प्रधान पदों की लॉटरी निकाली गई। इनमें जिले की 8 पंचायत समितियों में 4 पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। दो एससी, एक एसटी और एक पद ओबीसी के लिए तय किया गया। इसके बाद जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी निकाली गई। पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी निकाली जा रही है। बूंदी जिला परिषद के 27 वार्डों के लिए आरक्षण की लॉटरी जिला परिषद बूंदी के 27 वार्डों के लिए आरक्षण की लॉटरी की फाइनल सूची जारी हो गई है। इनमें 14 पुरुष और 13 महिला वार्ड होंगे। इनमें एससी के 5, एसटी के 7, ओबीसी का 1, सामान्य महिला 7 और सामान्य पुरुष के 6 वार्ड होंगे।