झुंझुनूं में बस डिपो के पास एक दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। ये चूड़ियों की होलसेल दुकान थी। चोरी शुक्रवार रात को हुई। चोरों ने दुकान के पास में खाली पड़े एक प्लाट में घुसकर सीढि़यों के रास्ते होते हुए दुकान के बेसमेंट में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर नकदी चोरी करके ले गए। दुकान मालिक मोहम्मद सनीफ ने बताया- वे हर रोज की तरह रात करीब 9:30 बजे दुकान को बंद करके गए थे। अगली सुबह 8:30 बजे दुकान पर पहुंचे, तो उन्हें ताले टूटे हुए मिले। चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर घुसे थे। साढे तीन से चार लाख रुपए की चोरी ​दुकानदार मोहम्मद सनीफ ने बताया- चोरों ने दुकान से लगभग साढ़े तीन से चार लाख रुपए की चोरी करके ले गए। चोर पास में ही खाली पड़े प्लाट की सीढि़यो के रास्ते से दुकान के बेसमेंट में घुसे और वारदात काे अंजाम दिया। दुकान के सीसीटीवी बंद ​दुकानदार ने कहा- उनकी दुकान में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। हालांकि, शॉर्ट सर्किट के डर से वे रात के समय बिजली सप्लाई बंद कर देते हैं। जिससे चोर सीसीटीवी में कैद नहीं हो सके। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाया। मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस ​मोहम्मद सनीफ ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया- मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।