चौथ का बरवाड़ा| एबीवीपी के स्थापना दिवस पर गुरुवार को महाराजा हम्मीर महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। संगोष्ठी में संगठन के विभाग प्रमुख जगदीश मीणा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया। नगराध्यक्ष अवधेश शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी केवल भविष्य का नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान का भी जिम्मेदार नागरिक है। संस्थाप्रधान महेन्द्र आमेरा एवं एबीवीपी के पूर्व दायित्व वान पुलकित गौत्तम ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संगठन के उद्देश्य, छात्र शक्ति की भूमिका तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला।