मारुड़ी क्षेत्र में एक कैमरामैन कोबंधक बनाकर डराने-धमकाने,कैमरा सेट, नकदी और अन्यकीमती सामान छीनने की वारदातका पुलिस ने 24 घंटे में खुलासाकर दिया है। पुलिस ने मामले मेंत्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्यआरोपियों को गिरफ्तार कर उनकेकब्जे से लूटा गया शत-प्रतिशतसामान बरामद कर लिया है।पीड़ित रमेश कुमार ब्राह्मणनिवासी निम्बाणियों की ढाणी,कवास ने बाड़मेर ग्रामीण थाने मेंरिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पेशे सेकैमरामैन है। आरोपी जगदीशसिंहमारुड़ी ने इंस्टाग्राम पर संपर्क करएक सगाई कार्यक्रम की कवरेज केलिए 12 हजार रुपए में उसका कैमराबुक किया था। आरोपियों नेकैमरामैन को 1000 रुपए एडवांसदेकर 27 जून को दोपहर बाड़मेरबुलाया। रात करीब 8:20 बजेआरोपी उसे मारुड़ी की तरफ लेगए। दांता गोशाला से महज 100मीटर पहले बांई तरफ बाइकरुकवाकर कैमरामैन को जबरनपहाड़ी पर ले जाया गया। पहाड़ी परले जाते ही आरोपियों ने कैमरामैन केगले पर धारदार हथियार रख दिया।जान से मारने की धमकी देकरउसका पूरा सामान लूट लिया और50 हजार रुपए की फिरौती भी मांगी।पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थलका निरीक्षण कर तकनीकी वस्थानीय इनपुट जुटाए। इसके बादआरोपी जगदीशसिंह और हिन्दुसिंहनिवासी परो को दबोच लिया औरलूट का सामान बरामद किया।