ब्यावर| महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत चौथे दिवस पर पी.एम. श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड, ब्यावर में करियर काउंसलिंग एवं जेंडर संवेदनशीलता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रकाश क्लासेस के हरीश प्रकाश सोलंकी द्वारा बालिकाओं को विभिन्न विषय/संकाय चयन, उभरते करियर क्षेत्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रवेश प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बालिकाओं को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार सही करियर चुनने के लिए प्रेरित किया।