मथुरा गेट थाना इलाके में गुरुवार को ड्यूटी पर जा रही ईआरटी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) की बस में बड़ा हादसा हो गया। बस में सवार हेड कांस्टेबल विष्णु निवासी (बकालपुर) कागारौल, आगरा के पेट में अचानक गोली लग गई। कमर में लगी पिस्टल को निकालते समय स्ट्राइकर खिंच गया और फायर हो गया। गोली पेट को चीरते हुए आर-पार निकल गई। घायल हेड कांस्टेबल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे जयपुर रेफर किया गया। शाम करीब 6 बजे 7वीं आरएसी की ईआरटी टीम बस में सवार होकर ड्यूटी के लिए कुम्हेर गेट प्वाइंट जा रही थी। बस में करीब 20 जवान सवार थे। इसी दौरान ड्राइवर सीट के पीछे बैठे हेड कांस्टेबल विष्णु ने पिस्टल सही करते समय लॉक खुलने से हुआ हादसा घायल विष्णु के साथ बस में सवार अन्य जवानों ने बताया कि आमतौर पर पिस्टल लॉक मोड़ में रहती है। आशंका जताई जा रही है कि बस में सीट पर बैठने के दौरान कवर में लगी पिस्टल विष्णु के शरीर से टच हो रही होगी। संभवत: उसने पिस्टल को सही करने की कोशिश की होगी, तभी अचानक लॉक खुल गया और हथियार लोड होने के बाद फायर हो गया। गोली सीधे उसके पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई और जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। कमर में लगी पिस्टल को साइड से निकाला, तभी अचानक फायर हो गया। साथियों ने तुरंत उसे संभाला और इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। बटालियन कमांडर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पिस्टल निकालते समय उसका स्ट्राइकर खिंच गया और फायर हुआ है। घायल हेड कांस्टेबल का सिटी स्कैन कराया गया।