केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। कोटा के छात्र शुभ पुरवार ने 98.4 प्रतिशत नंबर हासिल किए है। उसने गणित में सौ में से सौ नंबर हासिल किए है। वहीं कोटा की अनवी सोनी ने 98 प्रतिशत स्कोर किया है। उसके साइंस में 99 नंबर है। वहीं तीन सब्जेक्ट में 98-98 नंबर है। छात्रा अनवी ने कहा कि रूटीन है जो चलता है रोज दो तीन घंटे पढ़ना होता है। टीचर्स का गाइड मिला है। स्कूल में ही अगर अच्छे से पढे तो पूरा स्कूल में ही कोर्स कवर हो जाता है। बाकि पर्सनल स्टडी को समय देना जरूरी है। मेरे पेरेंटस का बायो सब्जेक्ट रहा है। उन्होंने कहा कि पेरेंटस का पूरा सपोर्ट मिला है। उसने बताया कि सेल्फ स्टडी को दो तीन घंटे दिए बाकि ज्यादा से ज्यादा कोर्स कवर स्कूल में ही किया है। कृतिका शर्मा ने 95.4% अंक हासिल किए हैं। भूमि मोदी ने 96.2% और किरण बिश्नोई ने 95.6% अंक प्राप्त किए हैं। किरण ने हिंदी कोर्स बी में 97, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में 96-96 अंक हासिल किए हैं। छात्रा भूमि मोदी को 96.2% अंक मिले हैं। भूमि को हिंदी कोर्स बी में 98, अंग्रेजी भाषा और सामाजिक विज्ञान में 97-97 अंक मिले हैं। कृतिका ने हिंदी कोर्स बी में 99 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक हासिल किए हैं। लगभग 25 लाख विद्यार्थियों ने इस वर्ष CBSE बोर्ड की 10वीं कक्षा की सत्र-1 परीक्षा दी थी। दैनिक भास्कर 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की तस्वीरें प्रकाशित कर रहा है। यह पहली बार है कि परिणाम अप्रैल में जारी किए गए हैं। 95% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपनी मार्कशीट और फोटो 8852001601 पर भेज सकते हैं। इस साल कोटा जिले से कुल 8082 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 240 प्राइवेट परीक्षार्थी भी शामिल रहे। जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।