केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ, जब अप्रैल में रिजल्ट जारी किया गया है। अजमेर से कई होनहारों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल किए। अजमेर निवासी संजय-कृष्णा बाहेती की पुत्री हर्षिता ने 98.2 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए। पिता बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करते है और मां सिलाई व मेहंदी आर्टिस्ट है। वहीं मीमांसा शर्मा ने 97.6 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए। पिता विरेन्द्र शर्मा राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं। मां सोनिया शर्मा गृहिणी हैं। इन नंबरों पर भेजें डिटेल, 90 प्रतिशत से ऊपर परिणाम पर स्टूडेंट की फोटो की जाएगी पब्लिश अजमेर जिले के स्टूडेंट्स 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने पर सुनिल जैन के वाट्सऐप नंबर 9829266760 पर अपनी फोटो के साथ नाम, पिता का नाम, मार्कशीट की फोटो शेयर करें। ऐप पर फोटो और नाम पब्लिश किया जाएगा। राजस्थान की ये खबर भी पढ़ें….