केंद्रीय माध्यमिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। राजस्थान में 88 हजार 118 बच्चों ने 12वीं का एग्जाम दिया था। इनमें से 50 हजार 354 छात्र और 37 हजार 564 छात्राएं थीं। इसमें 42 हजार 427 छात्र और 34 हजार 42 छात्राएं पास हुई हैं। यानी छात्रों का रिजल्ट 84.26% और छात्राओं का रिजल्ट 90.14% रहा है। पहली बार ऐसा हुआ, जब 12वीं का रिजल्ट 10वीं के बाद जारी किया गया। 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था। सीबीएसई ने इस बार ऑन स्क्रीन मार्किंग की थी और 52 दिन में रिजल्ट जारी किया। पिछले साल 49 दिन में ही रिजल्ट जारी कर दिया था। सवाई माधोपुर में जिला मुख्यालय पर 13 स्कूलों के 291 स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी। जिसमें 283 रेगुलर और 8 स्टडेंट प्राइवेट थे। दैनिक भास्कर ऐप पर पब्लिश होंगे होनहारों के फोटो 12वीं में 95% या उससे अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की फोटो, वीडियो और इंटरव्यू दैनिक भास्कर एप पर प्रकाशित किए जाएंगे। जानकारी मोबाइल नंबर 9887768000 पर भेजें। इस फॉर्मेट में भेजें… • स्टूडेंट का नाम • स्टूडेंट की फोटो • मार्कशीट की फोटो