केंद्रीय माध्यमिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अजमेर रीजन का रिजल्ट 86.78% रहा। अजमेर रीजन से अलग हुआ गुजरात सातवें स्थान पर रहा। दसवीं बोर्ड रिजल्ट में भी राजस्थान, गुजरात से पिछड़ा था। अजमेर रीजन का रिजल्ट पिछले साल से कम रहा है। पिछले साल रीजन के 90.40% बच्चे पास हुए थे। राजस्थान में 88 हजार 118 बच्चों ने 12वीं का एग्जाम दिया था। इनमें से 50 हजार 354 छात्र और 37 हजार 564 छात्राएं थीं। इसमें 42 हजार 427 छात्र और 34 हजार 42 छात्राएं पास हुई हैं। यानी छात्रों का रिजल्ट 84.26% और छात्राओं का रिजल्ट 90.14% रहा है। पहली बार ऐसा हुआ, जब 12वीं का रिजल्ट 10वीं के बाद जारी किया गया। दैनिक भास्कर ऐप पर पब्लिश होंगे होनहारों के फोटो 12वीं में 95% या उससे अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की फोटो, वीडियो और इंटरव्यू दैनिक भास्कर एप पर प्रकाशित किए जाएंगे। जानकारी मोबाइल नंबर 9649043364 पर भेजें। इस फॉर्मेट में भेजें • स्टूडेंट का नाम • स्टूडेंट की फोटो • मार्कशीट की फोटो