केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पहली बार ऐसा हुआ, जब 12वीं का रिजल्ट 10वीं के बाद जारी किया गया। 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था। कोटा के मिथुल जैन ने 12वीं में 96.60% अंक हासिल किए हैं। मिथुल के इंग्लिश, बिजनेस स्टडीज और अकाउंटेंसी में 98-98 अंक आए हैं। अजमेर रीजन का रिजल्ट 86.78% रहा। अजमेर रीजन से अलग हुआ गुजरात सातवें स्थान पर रहा। दसवीं बोर्ड रिजल्ट में भी राजस्थान, गुजरात से पिछड़ा था। अजमेर रीजन का रिजल्ट पिछले साल से कम रहा है। पिछले साल रीजन के 90.40% बच्चे पास हुए थे। सीबीएसई ने इस बार ऑन-स्क्रीन मार्किंग की थी और 52 दिन में रिजल्ट जारी किया। पिछले साल 49 दिन में ही रिजल्ट जारी कर दिया था। 95% से ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स इन नंबरों पर व्हाट्सएप करें डिटेल- 8078609739 नाम- मार्कशीट की फोटो- खुद की फोटो- रिजल्ट प्रतिशत-