केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अजमेर रीजन का रिजल्ट 86.78% रहा। अजमेर रीजन से अलग हुआ गुजरात 7वें स्थान पर रहा। 10वीं बोर्ड रिजल्ट में भी राजस्थान, गुजरात से पिछड़ा था। अजमेर रीजन का रिजल्ट पिछले साल से कम रहा है। पिछले साल रीजन के 90.40% बच्चे पास हुए थे। सीकर की तान्या सावनसुखा के आट्‌र्स में 99.80% नंबर आए। तान्या को 500 में से 499 नंबर मिले। जयपुर के आदी शुक्ला के आट्‌र्स में 99.2 प्रतिशत नंबर आए हैं। जयपुर की आयुषी गोयल और अलवर की जानवी शर्मा ने आट्‌र्स में 99% नंबर हासिल किए। बांसवाड़ा की मैत्रेयी अमेटा के आट्‌र्स में 98.8% मार्क्स आए हैं। जयपुर की प्रिशा कश्यप के कॉमर्स में 98.8% नंबर आए हैं। भीलवाड़ा के हर्षुल कोठारी ने कॉमर्स में 98.6 प्रतिशत नंबर हासिल किए। कोटा के लक्ष्य गौतम ने कॉमर्स में 98.6% नंबर, इशिता शुक्ला ने आट्‌र्स में 98.6% नंबर और उदयपुर की ईरा राजपूत ने आट्‌र्स में 98 प्रतिशत नंबर हासिल किए। छात्राओं का रिजल्ट 90.14 प्रतिशत रहा राजस्थान में 88 हजार 118 बच्चों ने 12वीं का एग्जाम दिया था। इनमें से 50 हजार 354 छात्र और 37 हजार 564 छात्राएं थीं। इसमें 42 हजार 427 छात्र और 34 हजार 42 छात्राएं पास हुई हैं। यानी छात्रों का रिजल्ट 84.26% और छात्राओं का रिजल्ट 90.14% रहा है। पहली बार ऐसा हुआ, जब 12वीं का रिजल्ट 10वीं के बाद जारी किया गया। 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था। सीबीएसई ने इस बार ऑन स्क्रीन मार्किंग की थी और 52 दिन में रिजल्ट जारी किया। पिछले साल 49 दिन में ही रिजल्ट जारी कर दिया था। CBSE का 12वीं का रिजल्ट जारी:85.20% स्टूडेंट पास, पिछले साल से 3% कम; SMS भेजकर या Digilocker-Umang पर ऐसे चेक करें मार्कशीट पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…