केंद्रीय माध्यमिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। राजस्थान में 88 हजार 118 बच्चों ने 12वीं का एग्जाम दिया था। इनमें से 50 हजार 354 छात्र और 37 हजार 564 छात्राएं थीं। इसमें 42 हजार 427 छात्र और 34 हजार 42 छात्राएं पास हुई हैं। यानी छात्रों का रिजल्ट 84.26% और छात्राओं का रिजल्ट 90.14% रहा है। पहली बार ऐसा हुआ, जब 12वीं का रिजल्ट 10वीं के बाद जारी किया गया। 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था। सीबीएसई ने इस बार ऑन स्क्रीन मार्किंग की थी और 52 दिन में रिजल्ट जारी किया। पिछले साल 49 दिन में ही रिजल्ट जारी कर दिया था।देवली के आयुष साहू ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मालपुरा की धरा शर्मा ने 97 प्रतिशत अंक हांसिल किए नगर निवासी बेटी धरा शर्मा ने सीबीएसई के 12 वी कक्षा के परिणाम में 97 फीसदी अंक प्राप्त किए है। धरा शर्मा राजधानी जयपुर के केम्ब्रिज कोर्ट हाई स्कूल की छात्रा है, धरा शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय आदर्श नगर निवासी अपने दादा सेवानिवृत्त शिक्षक हनुमान सहाय शर्मा ,माता पिता और गुरुजनों को दिया। धरा ने अपने लक्ष्य के बारे में बताते हुए कहा कि वो भविष्य में न्यायिक सेवा में या मेरे पिता लक्ष्मीकांत शर्मा एडवोकेट के साथ वकालत को कार्यक्षेत्र बनाऊँगी, ताकि ग़रीब और ज़रूरत मंद लोगों की सहायता कर सकूं । ग़ौरतलब है कि धरा शर्मा का चयन क्लेट परीक्षा 2026 में आल इंडिया 604 वी रैंक प्राप्त की थी वही महिला वर्ग में 182 वी रैंक प्राप्त कर हाल ही में हुई काउंसलिंग में उसे नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर में दाखिला लिया है। धरा ने क्लेट भी 12 वीं तैयारी करते हुए नियमित 8 घंटे अध्ययन करती थी। वह सोशल मीडिया से व पारिवारिक कार्यक्रमों से दूरी बनाकर अध्ययन पर ही ध्यान केंद्रीत रखती थी। दैनिक भास्कर ऐप पर पब्लिश होंगे होनहारों के फोटो 12वीं में 95% या उससे अधिक अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की फोटो, वीडियो और इंटरव्यू दैनिक भास्कर एप पर प्रकाशित किए जाएंगे। जानकारी मोबाइल नंबर 9829963686 पर भेजें। इस फॉर्मेट में भेजें… • स्टूडेंट का नाम • स्टूडेंट की फोटो • मार्कशीट की फोटो