भास्कर संवाददाता | चूरू भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर रविवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। विप्र समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रमों में साहस व शौर्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। तारानगर रोड स्थित भगवान परशुराम मंदिर में कार्यक्रम हुआ। मंदिर की विशेष सजावट की गई तथा भगवान परशुराम का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान फतेहचंद सोती ने पूजा की। श्रद्धालुओं ने आरती की। इस अवसर पर सोती चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी बनवारी लाल सोती, ओमप्रकाश सारस्वत, पूर्व सभापति विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। इसी तरह सिटी पोस्ट ऑफिस के पास हुए कार्यक्रम में भगवान परशुराम की विशेष आरती की गई। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के साहस और शौर्य से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सभापति विजय शर्मा थे। अध्यक्षता परशुराम युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने की। महेंद्र चौबे, विश्वनाथ राजगुरु, महेश बावलिया, सुरेश सारस्वत, कैलाश नवहाल, एडीईओ बृजेंद्र दाधीच, केके महर्षि, राजकुमार लाटा आदि मौजूद रहे। इसी तरह परशुराम नगर में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम हुआ। पं. महेश गौड़ व सज्जन लाटा ने पूजा करवाई। इस दौरान चंदनमल सारस्वत, वैद्य बनवारीलाल शर्मा, एडवोकेट योगेश शर्मा, मदनलाल राजपुरोहित, डॉ. प्रमोद मिश्रा, हुकमीचंद गौड, मदन लाल शर्मा आदि मौजूद रहे। चूरू. सिटी पोस्ट ऑफिस के पास भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाते हुए।