भास्कर संवाददाता | चूरू शेखावत कॉलोनी स्थित करणी माता मंदिर के सभागार में रविवार को महाराव शेखाजी संस्थान चूरू के तत्वावधान में शेखावाटी के संस्थापक महाराव शेखाजी की 538वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अतिथियों ने महाराव शेखा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष डॉ. अमरसिंह शेखावत ने की तथा मुख्य अतिथि पूर्व सभापति विजय शर्मा थे। वक्ताओं ने महाराव शेखा के इतिहास बताते हुए उच्च संस्कारों को ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शेखावत ने कहा कि महाराव शेखाजी के जीवन मूल्यों को जीवन में ढालने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि भागीरथ सिंह गांगियासर ने भी विचार रखे। इस अवसर पर जय सिंह शेखावत, लक्ष्मणसिंह राठौड़, सुरेश सारस्वत, रतन सिंह ख्याली, कमल सिंह राठौड़, हरिसिंह अजाड़ी, एडवोकेट उम्मेद सिंह चौहान, एडवोकेट धन्ने सिंह शेखावत, नरेंद्र सिंह इंद्रपुरा, कुशल सिंह, वैद्य विजेंद्र सिंह, भरत सिंह, हरिसिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे। कैप्टन मदनसिंह शेखावत ने आभार जताया। संचालन एडवोकेट हेम सिंह शेखावत ने किया। इधर, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला कार्यालय में रविवार को शेखावाटी के संस्थापक महाराव शेखा की पुण्यतिथि मनाई गई। महाराव शेखा के चित्र समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ढाढर, जिला महासचिव आलोक सिंह, नरेश सिंह, उज्जवल सिंह, महेश कुमार, सुनील कुमार, कुलदीप सिंह सहितकई अन्य उपस्थित रहे।