जनगणना शुक्रवार से शुरू हो गई है। इस बार सरकार ने प्रक्रिया को डिजिटल बनाते हुए लोगों को खुद ऑनलाइन जानकारी भरने की सुविधा दी है। 1 मई से 15 मई तक नागरिक पोर्टल पर जाकर अपने परिवार की जानकारी भर सकते हैं। प्रशासन ने जनगणना को दो चरणों में पूरा करने की योजना बनाई है। पहला चरण (1 मई से 15 मई): इस दौरान लोग वेबसाइट पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी भर सकेंगे। दूसरा चरण (16 मई से 14 जून): जो लोग ऑनलाइन जानकारी नहीं भर पाएंगे, उनके घर सरकारी कर्मचारी (प्रगणक) पहुंचकर डेटा एकत्र करेंगे। ऐसे भरें ऑनलाइन जानकारी ये सावधानियां रखें जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा - अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सटीक जनगणना के आंकड़े देश के विकास की योजनाओं के लिए बेहद जरूरी हैं। किसी भी परेशानी की स्थिति में नजदीकी जनगणना केंद्र से सहायता ली जा सकती है।