जैसलमेर | कलेक्टर एवं प्रशासक के निर्देशानुसार द जैसलमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 36वीं वार्षिक साधारण सभा 8 जुलाई को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। बैंक के प्रबंध निदेशक ओमपाल सिंह भाटी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर व प्रशासक करेंगी। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की आम सभा के साथ ही बैंक उप नियमों में संशोधन के लिए आवश्यक विशेष संकल्प बैठक भी आयोजित की जाएगी। प्रबंध निदेशक भाटी ने सभी हिस्सा धारक सदस्यों (ग्राम सेवा सहकारी समितियों व अन्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों) से वीसी के जरिए जुड़कर सुझाव देने की अपील की है। सभी अध्यक्ष अपने निकटतम शाखा प्रबंधक द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप से बैठक का लिंक प्राप्त कर सकते हैं।