जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद कैदी आपस में भिड़ गए। इसमें एक कैदी पर ब्लेड से हमला किया गया। इसके चलते कैदी को गंभीर चोट आई। फिलहाल कैदी का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। रातानाड़ा थाना अधिकारी दिनेश लखावत ने बताया- सेंट्रल जेल प्रशासन की ओर से रिपोर्ट मिली थी। इसमें बंदी विश्वास तेजी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बंदी ने रिपोर्ट में बताया कि 8 जुलाई की शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच सेंट्रल जेल में लक्की उर्फ गोलची और अविनाश व अन्य साथियों ने मिलकर विश्वास के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में उसके शरीर पर चोट भी लगी। हालांकि हमला क्यों किया गया था। इन सभी कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। सिर में पांच टांके आए बताया जा रहा है कि कैदी के ऊपर ब्लेड से हमला किया गया। इसके चलते कैदी विश्वास के सिर में पांच टांके आए हैं। फिलहाल मारपीट किस रंजिश के तहत की गई, उसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।