राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीईटी-2026 की तैयारी शुरू कर दी है। इससे 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को राहत मिली है। सीईटी प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि 3 साल कर दी, पहले एक साल थी। पात्रता के लिए भी 40% अंक (आरक्षित वर्ग को 5% छूट) की शर्त लागू रहेगी। बोर्ड के संकेत हैं कि इस बार परीक्षा का स्तर कठिन रहेगा, ताकि मुख्य परीक्षा के लिए सीमित संख्या में अभ्यर्थी ही पात्र हो सकें। सीईटी स्नातक - जून में आवेदन, नवंबर में परीक्षा प्रस्तावित सीईटी स्नातक स्तर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जून में शुरू होगी, जो लगभग एक महीने चलेगी। इसके बाद परीक्षा नवंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है। सीईटी सीनियर सेकंडरी - जुलाई में आवेदन, दिसंबर में परीक्षा संभावित सीईटी सीनियर सेकंडरी स्तर के लिए आवेदन जुलाई में लिए जाएंगे। एक महीने की आवेदन प्रक्रिया के बाद परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है। भर्तियों के लिए पात्रता प्रक्रिया शुरू हो सकेगी 18 लाख अभ्यर्थियों की वैधता फरवरी 2026 में खत्म बोर्ड का उद्देश्य: मुख्य परीक्षा एक ही पारी में “इस बार पेपर का स्तर स्टैंडर्ड और अपेक्षाकृत कठिन रखा जाएगा, ताकि अत्यधिक संख्या में अभ्यर्थी पात्र न हो जाएं। इसलिए इस बार प्रयास रहेगा कि लगभग 3 से 4 लाख अभ्यर्थी ही पात्र हों, ताकि मुख्य परीक्षा एक ही पारी में कराई जा सके।” -आलोक राज, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड