खैरथल-तिजारा जिले के मातोर के पास चकोलिया गांव में गुरुवार शाम एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। गेहूं निकालने के दौरान थ्रेसर मशीन सेट कर रहे युवक की मशीन में फंसकर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ दी शिकायत इस घटना को लेकर मृतक के भाई ने थे थ्रेसर मशीन चला रहे ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मृतक के भाई आशम खान ने शिकायत में कहा है कि ट्रैक्टर के मालिक की लापरवाही और तेज गति से थ्रेसर मशीन चलाने की वजह से उनके भाई शरीफ की मौत हुई है। आशम ने बताया कि उसके भाई शरीफ ने कई बार मशीन धीरे चलाने को कहा था लेकिन वो नहीं माना। मृतक के भाई आशम खान ने पुलिस से इस मामले में जल्द और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। खेत में थ्रेसर से गेहूं निकालने का काम चल रहा था। मशीन सही तरीके से काम नहीं कर रही थी, जिसके चलते उसे ठीक करने के लिए जमशेद को बुलाया गया। इसी दौरान मातोर निवासी शरीफ (30) पुत्र इशाक खान,अपने भाई के साथ वहां मौजूद था। घुटनों तक शरीर के हुए टूकड़े मशीन को सेट करते समय अचानक शरीफ का थ्रेसर में फंस गया और देखते ही देखते उसका पूरा शरीर मशीन के अंदर खिंच गया। हादसा इतना भयानक था कि सिर से लेकर घुटनों तक का हिस्सा पूरी तरह चिथड़ों में बदल गया। मशीन खोलकर निकाले अवशेष हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में थ्रेसर मशीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मशीन खोलकर शव के अवशेष निकाले जा सके। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद जमशेद की तबीयत बिगड़ गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक शरीफ अपने परिवार का सबसे बड़ा सदस्य था। वो सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी और 3 छोटे बच्चे हैं, 8 साल का बेटा, 7 साल की बेटी और 5 साल का सबसे छोटा बेटा। इस हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्यों खतरनाक है थ्रेसर मशीन ? विशेषज्ञों के अनुसार थ्रेसर का रोटर प्रति मिनट 500 से 700 बार घूमता है। ऐसे में अगर कपड़ा या हाथ मशीन में फंस जाए तो व्यक्ति को तुरंत अंदर खींच लेता है। मशीन में इमरजेंसी ब्रेक की सुविधा नहीं होती और उसे तुरंत रोकना बेहद मुश्किल होता है। इस मामले से जुड़ी ये खबर पढ़ें: गेहूं निकालते समय युवक का आधा शरीर थ्रेसर में गया,मौत:मशीन को खोलकर बाहर निकाले शव के टुकड़े, हादसा देखकर भाई बेहोश हुआ खैरथल-तिजारा जिले में गेहूं निकालते समय एक युवक थ्रेसर में चला गया। इस दौरान युवक के घुटनों से नीचे का हिस्सा थ्रेसर से बाहर रहा। घटना जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र के मातोरा के पास चकोलिया की ढाणी की है। (पूरी खबर पढ़ें)