भास्कर न्यूज | झालावाड़ राज्य स्तरीय श्री चन्द्रभागा पशुमेला (कार्तिक) झालरापाटन की तैयारियों को लेकर 29 सितंबर को मेला समिति की बैठक होगी। कलेक्टर एवं मेला समिति अध्यक्ष अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक सुबह 11 बजे मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. चम्पालाल मीणा ने बताया कि बैठक में 20 से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले चन्द्रभागा पशुमेले की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। मेला सुव्यवस्थित एवं सफल तरीके से आयोजित हो, इसके लिए संबंधित विभागों की जिम्मेदारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जाएगा।