भीलवाड़ा | मेवाड़ प्रवर्तक मदन मुनि म.सा. की 73वीं दीक्षा जयंती और मेवाड़ उपप्रवर्तनी मैया विजय प्रभा म.सा. के 66वें जन्मदिवस के अवसर पर 1,11,111 सामायिक दिवस के तहत धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अंबेश युवक मंडल सेवा संस्थान ने 31 अक्टूबर को वर्धमान कॉलोनी स्थित अंबेश भवन में नवकार महामंत्र जाप और आराधना का आयोजन किया है। कार्यक्रम सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक होगा। संस्थान ने बताया कि 1 नवंबर 2026 को विशेष धार्मिक आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को राशमी ले जाया जाएगा। इसके लिए सुबह 6:30 बजे शांति भवन, भीलवाड़ा से बस रवाना होगी। मंडल अध्यक्ष राकेश कुकड़ा और मंत्री जितेंद्र कांठेड़ ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने, आवश्यक सामग्री साथ लाने और पहले से नाम दर्ज कराने की अपील की।