बाड़मेर | अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सुखपाल चारण को बाड़मेर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति का आदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया की ओर से जारी किया गया। संगठन ने बताया कि यह नियुक्ति डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला व जोधपुर संभाग प्रभारी लेखराज तंवर की अनुशंसा पर की गई। सुखपाल चारण ने कहा कि वह सदस्यता अभियान और जनसंपर्क के जरिए संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने युवाओं को जोड़ने और राजस्थान में टीम गठन को प्राथमिकता बताया।