चौपड़ा| पोटलिया गांव निवासी चेतन प्रकाश पुत्र श्याम लाल जाट का राजस्थान लोक सेवा आयोग की कॉलेज लाइब्रेरियन भर्ती 2023 में चयन हुआ है। उन्होंने ऑल राजस्थान 80वीं रैंक प्राप्त की। इससे पहले उनका पशु परिचर पद पर चयन हुआ था तथा वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंटालिया में वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने डी. फार्मेसी, बीएड, एमएलआईएस सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताएं प्राप्त की हैं तथा पुस्तकालय विज्ञान विषय में यूजीसी -नीट परीक्षा पांच बार उत्तीर्ण की है।