प्रतापगढ़़ जिले में अवैध खनन रोकने गए क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर) को डंपर ने टक्कर मार दी। इसके बाद 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र की सोमवार रात 11:30 बजे की है। रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत (40) निवासी मेडी का अमरा, शंभूपुरा (चित्तौड़गढ़) अवैध खनन की सूचना पर श्री घाटीवाले बालाजी मंदिर के पास पहुंचे थे। जहां मिट्टी से भरे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान निंबाहेड़ा जिला अस्पताल में तोड़ा दम छोटी सादड़ी थाना अधिकारी कैलाश चंद्र सोनी ने बताया- सोमवार रात 11:45 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के श्री घाटीवाले बालाजी मंदिर के पास अवैध मिट्टी से भरकर जा रहे डंपर ने रेंजर को टक्कर मार दी है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घायल रेंजर प्रताप सिंह को छोटीसादड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें निंबाहेड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया। सोमवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे थे रेंजर पुलिस ने बताया- सोमवार रात 11:30 बजे रेंजर प्रताप सिंह अवैध खनन की सूचना पर अपनी बुलेट बाइक लेकर श्री घाटीवाले बालाजी मंदिर के पास पहुंचे। जहां तालाब के पास अवैध तरीके से जेसीबी की मदद से मिट्टी खोदी जा रही थी। रेंजर को देखते ही जेसीबी ड्राइवर और डंपर ड्राइवर ने अपने-अपने वाहनों को मौके से भगाना शुरू कर दिया। इस पर रेंजर ने बाइक से पीछा कर डंपर को रोकने की कोशिश को तो डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी और 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना के बाद डंपर और जेसीबी ड्राइवर मौके से फरार हो गए। थाना अधिकारी ने बताया- घटना के बाद एसपी विशाल जांगिड़ ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने डंपर और जेसीबी को जब्त कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। …. यह खबर भी पढ़ें ट्रेलर ने व्यापारी को कुचला, शव के चीथड़े उड़े:सड़क पर 100 मीटर तक फैले बॉडी के टुकड़े, पुलिस पॉलीथिन में भरकर ले गई भरतपुर में सरियों से लदे ट्रेलर ने स्कूटी सवार व्यापारी को कुचल दिया। व्यापारी ट्रेलर के पहियों के बीच में फंस गया। ट्रेलर करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उनकी मौत हो गई। सड़क पर शव के चीथड़े बिखर गए। (पढ़ें पूरी खबर)