चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत चुनावों को लेकर आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। सोमवार को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और पंचायत समिति प्रधान पदों के लिए लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू चौधरी, एडीएम प्रशासन दिनेश धाकड़ और एडीएम रावतभाटा राजलक्ष्मी गहलोत की मौजूदगी में बच्चों के हाथों लॉटरी निकाली गई। आरक्षण तय होने के बाद अब जिले में चुनाव लड़ने वाले दावेदारों और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रमुख पद अनारक्षित महिला, 35 जिला परिषद सदस्य भी चुने जाएंगे जिले में जिला प्रमुख पद के लिए 13 अगस्त को ही लॉटरी निकाली जा चुकी थी। चित्तौड़गढ़ जिले में जिला प्रमुख का पद अनारक्षित महिला के लिए तय किया गया है। परिसीमन के बाद जिले में 35 जिला परिषद सदस्य, 11 पंचायत समिति प्रधान और 199 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। इसके अलावा 359 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 3159 वार्ड पंचों के चुनाव भी होंगे। 9.73 लाख मतदाता करेंगे पंचायत चुनाव में मतदान चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत चुनाव के लिए कुल 9 लाख 73 हजार मतदाता हैं। इनमें 4 लाख 86 हजार 733 पुरुष, 4 लाख 86 हजार 255 महिला और 12 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। ये मतदाता जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव करेंगे। जिले में सबसे ज्यादा मतदाता चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में हैं, जहां 1 लाख 55 हजार 262 मतदाता हैं। जबकि सबसे कम मतदाता भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति में 64 हजार 707 हैं। अब सरपंच और वार्ड पंच के आरक्षण की प्रक्रिया बाकी प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सरपंच और वार्ड पंचों के लिए आरक्षण तय किया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को लॉटरी निकाली जाएगी। इसके बाद पंचायत चुनावों में सभी पदों के लिए आरक्षण की पूरी तस्वीर सामने आ जाएगी और गांवों में चुनावी गतिविधियां तेज होंगी। चित्तौड़गढ़ जिले की 35 जिला परिषद सदस्य आरक्षित वार्ड पंचायत समिति सदस्य की लॉटरी की टेबल सरपंचों की लॉटरी कल प्रदेश के 14403 सरपंचों और 130589 वार्डपंचों की लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में होगी। पंचायती राज चुनाव के तहत इन सभी पदों के लिए ये लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाली जाने वाली थी। इसके बाद इसके लिए 17 और 18 सितंबर की तारीख तय हुई, लेकिन इन्हें अचानक स्थगित कर दिया गया था। चित्तौड़गढ़ में 359 सरपंच और 3159 वार्ड पंच हैं।