चूरू के जुहारपुरा गांव में इसबगोल की फसल काट रहे किसानों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में एक 3 वर्षीय मासूम बालक सहित 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में निजी वाहन से डीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। खेत मालिक ने बताया कि गुरुवार सुबह मजदूर इसबगोल की फसल काट रहे थे। इसी दौरान खेत में चूल्हे पर चाय बनाई जा रही थी। चाय के धुएं के कारण मधुमक्खियों का झुंड उत्तेजित हो गया और उन्होंने हमला कर दिया। चारपाई पर सो रहे मासूम पर किया हमला हमले के वक्त एक महिला मजदूर का 3 वर्षीय बच्चा लक्ष्य चारपाई पर सो रहा था, जिस पर मधुमक्खियों ने बुरी तरह हमला किया। उसे बचाने के लिए 3 महिलाएं गईं, जिन पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घायलों को तुरंत खेत में रखे तिरपाल से ढका गया, लेकिन मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। हादसे में जुहारपुरा निवासी 35 वर्षीय अनिता, 32 वर्षीय राजूदेवी, 30 वर्षीय मंजू और 3 वर्षीय लक्ष्य घायल हुए हैं। अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का इलाज किया। लक्ष्य की हालत हल्की गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य तीनों घायलों की स्थिति सामान्य है।