चूरू की रेलवे कॉलोनी में दशहरा पर्व पर रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। हनुमान मंदिर विकास समिति ने इसे आयोजित किया। रामलीला में श्रीराम का किरदार निभा रहे कलाकार ने अग्निबाण से रावण के पुतले को जलाया। पुतला जलते ही दर्शकों ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। इस दौरान बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रंगीन आतिशबाजी ने मोहा मन अतिथियों ने कहा कि दशहरा हमें श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। रावण दहन का मकसद अपने अंदर के अहंकार और बुराइयों को खत्म करना है। इस मौके पर श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमानजी का राजतिलक भी हुआ। विजयदशमी के मौके पर आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक सुरेश माथुर, एडवोकेट नासिर खान, एसएसई चूरू ख्यालीराम मीणा और टीआरडी जयप्रकाश राजपुरोहित जैसे कई लोग मौजूद थे।